औरैया, अप्रैल 11 -- दिबियापुर। नहर बाजार में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने मकान दुकानों की बिजली शनिवार को विभाग के कर्मियों ने काट दी। प्रभावित लोगों को बकाए के नोटिस भी बिजली विभाग ने थमा दिए हैं। बिजली कट जाने से नहर बाजार में अंधेरा छा गया। पूरे दिन बाजार में भारी पुलिस बल की मौजूदगी और बिजली काटे जाने से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोग इसे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन के सख्त रूप में देख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...