सराईकेला, मई 23 -- सरायकेला। जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के लिए विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों की चिन्हित पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरायकेला प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर, हुदू पंचायत, खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा एवं कृष्णापुर पंचायत, कुचाई प्रखंड अंतर्गत बारूहातु एवं रोलाहातु पंचायत, राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुड़मा, डुमरडीहा एवं तुमूंग पंचायत, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह, नारायणपुर एवं टेंटोपोसी पंचायत, चांडिल प्रखंड अंतर्गत मातकमडीह एवं धुनाबुरु पंचायत, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बाड़ेदा पंचायत, ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड़ एवं नदीसाई पंचायत, कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बेरासिरिसुम, लोटेमदा एवं ईचाडीह पंचायत में शिविर आयोजित ...