चिन्हित किये गए स्थान पर करें कुर्बानी: एसओ पढुआ
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- बकरा ईद को लेकर पढुआ थाना परिषर में शुक्रवार को पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। एक दिन पहले ही थाने की कमान संभालने वाले एसओ मोहित पुंडीर ने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। एसओ ने बकरा ईद से संबंधित सुझाव और समस्याओं के बारे में बात की। एसओ ने हिदायत देते हुए कहा कि बड़े जानवरों की कुर्बानी पहले से निर्धारित की गई जगहों पर ही की जाए। इसके अलावा घरों में होने वाली कुर्बानी के बाद कचड़े को ठिकाने लगाएं, न कि बाहर फेंकें। एसओ ने बकरा ईद की नमाज के समय के बारे में भी लोगों से बात की। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर न करें कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो पोस्ट बैठक के दौरान एसआई ब्रह्मानंद यादव, जुबेर अहमद, बसंतलाल सरोज, ग्राम प्रधान जवाहरलाल यादव, माजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.