रिषिकेष, जनवरी 7 -- यमकेश्वर विकास खंड क्षेत्र में चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने सम्मान वंचित उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच का गठन कर चिन्हीकरण के लिए डीएम पौड़ी से मुलाकात करने का निर्णय लिया। बुधवार को यमकेश्वर के ग्राम गंगाभोगपुर मल्ला में राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आंदोलनकारी अर्जुन सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य 42 शहीदों की शहादत और हजारों आंदोलनकारियों के संघर्षों से प्राप्त हुआ है। जिसे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सरकारों ने उत्तराखंड की जनभावना के विपरीत काम किया है। आंदोलनकारी के चयन में भी इन दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं और चाटुकारों को आंदोलनकारी दर्शाकर उनको लाभ दिलाने का काम किया है, जबकि वास्तविक आंदोलनकारियों क...