उत्तरकाशी, दिसम्बर 3 -- ब्लॉक सभागार चिन्यालीसौड़ में बुधवार को प्रधान संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से अकबीर सिंह राणा को अध्यक्ष चुना गया। इस मौके राणा ने कहा कि बैठक में उपस्थित प्रधानों ने उन पर जो भरोसा व्यक्त किया है, उस पर खरे उतरेंगे। प्रधानों की समस्याओं को लेकर संगठन मजबूती से खड़ा रहेगा। बैठक के दौरान सोहन लाल, मनोज पंवार, सोदन सिहं नेगी,राकेश, नन्दा देबी, सरिता भट्ट, मीना देबी, सुमन खंडुरी, सुनील भण्डारी, दिनेश सिलवाल, शीशपाल सिहं बिष्ट, राकेश सिहं, राकेश कोहली, किरन, समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.