उत्तरकाशी, अगस्त 14 -- उत्तरकाशी जिले में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में प्रमुख के पद पर भाजपा के रणवीर महंत विजय रहे। जबकि कनिष्ठ प्रमुख पर भानुप्रिय थपलियाल व ज्येष्ठ प्रमुख पद पर सुमित्रा असवाल विजय रही। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ के चुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां भाजपा से रणबीर महंत और निर्दलीय मदन नेगी मैदान में थे, जिसमें दोनों प्रत्याशियों को 17-17 वोट पड़े। इस पर आरओ डॉ एचएस बिष्ट ने आयोग के नियमानुसार दोनो प्रत्याशियों के नाम से पर्ची डालकर लॉट्री निकाली। जिसमें रणवीर महंत विजय घोषित हुए। वहीं यही स्थिति कनिष्ठ प्रमुख पर भी देखने को मिली। जिसमें गणेश नौटियाल व भानुप्रिया थपलियाल को भी 17-17 वोट पड़े। इनमें भी भानु थपलियाल ने जीत हासिल की। जबकि ज्येष्ठ उपप्रमुख सुमित्रा असवाल विजय रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.