चिन्मय विद्यालय में 5 से 7 अक्टूबर तक होगा गीता पंचामृत प्रवचन
बोकारो, अक्टूबर 3 -- चिन्मय मिशन की ओर से चिन्मय विद्यालय में 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गीता पंचामृत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसमें चिन्मय मिशन के पूर्व विश्व प्रमुख स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ संदेशों और जीवन में उनके महत्व से लोगों को परिचित कराएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को आयोजित बैठक में आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, अध्यक्ष बी. मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र कुमार और प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे। स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने बताया कि तीनों दिन शाम 6:30 से रात 8 बजे तक गीता पंचामृत प्रवचन होगा। पांच अक्टूबर को स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती विद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करेंगे। छह अक्टूबर को विद्यार्थियों को गीता के संदेशों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.