बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चिन्मय मिशन अपना अमृत महोत्सव 75 वां वर्ष मना रहा है। इसके तहत, देश के विभिन्न शहरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चिन्मय मिशन और चिन्मय विद्यालय बोकारो हनुमान चालीसा यज्ञ का आयोजन शनिवार को करने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस यज्ञ में 500 से अधिक भक्त शामिल होंगे और करीब पांच हजार से अधिक लोग इसके साक्षी बनेंगे। चिन्मय मिशन की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती के मार्गदर्शन में इस यज्ञ को संपन्न किया जाएगा। यज्ञ के लिए चिन्मय विद्यालय के खेल मैदान को यज्ञशाला के रूप में तैयार किया जा रहा है, जहां कुल 28 हवन कुंड बनाए जा रहे हैं। हनुमान चालीसा यज्ञ के लिए जारी कार्यों का विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा और उप प्राचार्य रोशन शर्...