बोकारो, अगस्त 17 -- विद्यालय बोकारो में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने ध्वजारोहण किया। मौके पर सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें 500 से अधिक विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। एनसीसी व चारों सदनों ने मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, झारखंडी लोकनृत्य, जुंबा डांस व इंटर हाउस डांस प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने विविध संस्कृति को भारत की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कैरली स्प्रिंगडल स्कूल में आजादी का जश्न, मे...