बोकारो, सितम्बर 26 -- सेक्टर 5 स्थित चिन्मय विद्यालय में शुक्रवार को विद्या भारती बोकारो की ओर से नमामि भारतम् अभियान के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं व दसवीं के करीब 400 विद्यार्थी शामिल हुए। सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य बिनय कुमार पांडे, विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा सहित शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका पूजा सिंह ने की। बिनय कुमार पांडे ने विद्या भारती के उद्देश्य व सामूहिक गायन की विशेषता बताते हुए कहा कि देशभर में एक समय पर बड़े समूह के साथ वंदे मातरम् गायन का गिनीज रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या मंदिर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन चिन्मय ट्रांसफॉर्मेशन सर्किल के सोहम बिस्वास ...