चिन्मय विद्यालय में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
बोकारो, जुलाई 29 -- चिन्मय विद्यालय, बोकारो में बुधवार को महर्षि वेदव्यास जयंती के अवसर पर गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। विद्यालय के स्वामी तपोवन सभागार में परम पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की पादुका का विधिवत पूजन कर उनके ज्ञान, आदर्शों और शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया गया। पूजन कार्यक्रम चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर.एन. मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार तथा उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के 108 नामों का सामूहिक जाप किया तथा पुष्प अर्पित कर आरती एवं ध्यान किया। यह भी पढ़ें- Sarai...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.