बोकारो, सितम्बर 27 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय में नर्सरी से बारहवीं तक के विशेष प्रार्थना सभा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का मनमोहक भावपूर्ण नृत्य पूरे भक्ति से दर्शाया गया। कक्षा नर्सरी से बारहवीं के सभी विंग के बच्चों ने मां दुर्गा पर आधारित नृत्य प्रस्तुति की। बच्चों ने नृत्य में नवरात्रि उत्सव का आयोजन भक्ति और उल्लासपूर्ण माहौल में किया। नृत्य प्रस्तुतियों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का भावपूर्ण चित्रण हुआ। कार्यक्रम का आकर्षण डांडिया नृत्य बना। कार्यक्रम में प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा नवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति और संस्कार का संदेश है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं और उनमें आत्मविश्वास तथा रचनात्मकता का विकास करते हैं। उन्होंने ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.