बोकारो, जून 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय में मंगलवार को कक्षा 11वीं के सत्र 2026-28 में नामांकन लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा थे। इस अवसर पर चिन्मय मिशन की आचार्य स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, विद्यालय अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा तथा उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य सूरज शर्मा ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि चिन्मय विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सफलता के लिए निरंतर कार्य करता है।

म...