बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अवसर पर कक्षा दूसरी से नौवीं तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए बुधवार को विद्यालय के ऑडिटोरियम में इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया और उन्हें विद्यालय की उपलब्धियों, शिक्षण पद्धति व विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना नृत्य के साथ हुई। जिसके पश्चात विद्यालय के संगीत शिक्षकों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों और अभिभावकों का अभिनंदन किया। प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को कहा चिन्मय विद्...