बोकारो, मार्च 8 -- सेक्टर 5 स्थित चिन्मय विद्यालय के छात्र भार्गव कुमार ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत सरकार के इंस्पायर अवार्ड में भार्गव के मॉडल को सफलता मिली है। भार्गव को यह सम्मान उनके प्रोजेक्ट इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए वायरलेस चार्जिंग कम स्मार्ट पार्किंग सिस्टम के लिए मिला है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें भारत सरकार की तरफ से 10 हजार रुपये का इनाम भी मिलेगा। भार्गव की इस उपलब्धि के बाद पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल है। चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, विद्यालय अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा व उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने उन्हें इस खास उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रजेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए केबल व प्लग की जरूरत...