बोकारो, जुलाई 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा संचालित बिहार-झारखंड पुस्तक परिक्रमा के तहत मोबाइल पुस्तक प्रदर्शनी सोमवार को चिन्मय विद्यालय पहुंची। इस अवसर पर कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न पुस्तकों की खरीदारी की। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा, पुस्तकालय विभाग के पंकज कुमार मिश्रा एवं आशुतोष कुमार चौबे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की यह मोबाइल प्रदर्शनी, जिसे 'पुस्तक परिक्रमा' और 'लाइब्रेरी ऑन व्हील्स' के नाम से भी जाना जाता है, विभिन्न राज्यों और जिलों में भ्रमण कर स्कूलों, क...