बोकारो, जून 1 -- जेईई मेन्स (सेशन-1 व सेशन-2) में सफलता के बाद चिन्मय विद्यालय के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। सोमवार को परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा व उप-प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आर्यन ने ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट में 1097वीं रैंक व जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 128वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 results: जेईई एडवांस्ड 2026 टॉपर AIR 1, 2 और 3 ...