सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- सुलतानपुर। चिन्मय मिशन के 75वें स्थापना वर्ष (अमृत महोत्सव) के उपलक्ष्य में निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी चिन्मय अमृत यात्रा 29 अगस्त को सुलतानपुर पहुंच रही है। यह 295 दिवसीय राष्ट्रीय तीर्थयात्रा लगभग 35,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पूरे भारतवर्ष में स्वामी चिन्मयानन्द के ज्ञान और विचारों का प्रसार कर रही है।​ दिन में तीन बजे पर्यावरण पार्क स्थित अटल द्वार के पास नवनिर्मित 'स्वामी चिन्मयानंद मार्ग' का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बिना ज्ञान के कोई शुद्ध नहीं हो सकताः स्वामी चिदरूपानंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...