बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चिन्मय मिशन के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश-विदेश में चिन्मय अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में निकाली गई चिन्मय अमृत यात्रा 3 और 4 जुलाई को बोकारो पहुंचेगी। पुणे से दिसंबर माह में शुरू हुई यह यात्रा 295 दिनों में लगभग 35 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर रही है। यात्रा के बोकारो आगमन को लेकर चिन्मय विद्यालय और चिन्मय मिशन की ओर से व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा के स्वागत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, सचिव हरिहर राउत, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर.एन. मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा और उप-प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक...