चिन्मय अमृत यात्रा कानपुर में 25 अगस्त को आएगी
कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर। चिन्मय आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने पर चिन्मय मिशन की चिन्मय अमृत यात्रा 25 और 26 अगस्त को कानपुर में रहेगी। यह यात्रा 31 दिसंबर 25 को पुणे से रवाना हुई थी। सोमवार को इसकी तैयारी के लिए चिन्मय कुटीर नवशील सदन पार्वती बंगला रोड पर आचार्य स्वामी राघवानंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां उन शैक्षिक संस्थानों का चयन किया गया जहां यात्रा पहुंचेगी और उसका स्वागत किया जाएगा। यात्रा का समापन दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। यहां अध्यक्ष नरेंद्र भांडोह, मनोज अग्रवाल डॉ. श्याम बाबू गुप्त, रमेश चंद्र, ज्ञानेंद्र गुप्त, डॉ मनोज अवस्थी, कोमल गुप्त, शैलेश सेतपाल, सुरभि गुप्त आदि थे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: गोमुख से गंगासागर की प्रज्ञा पदयात्रा शांतिकुंज पहुंची, व्यसन मुक्ति का दिया संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.