सीवान, फरवरी 11 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चिन्तामनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के समीप मंगलवार को दो अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार युवक पर हमला कर उसकी बाइक लूट ली। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी दरौंदा में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत असहनी गांव निवासी मोहम्मद हुसैन के पुत्र मोहम्मद आरिफ हुसैन के रूप में हुई है। घायल युवक ने अस्पताल में बयान देते हुए बताया कि वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए दरौंदा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गया था। बहन को सुरक्षित पहुंचाने के बाद वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान चिंतामनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास सुनसान इलाके में दो युवक लिफ्ट मांगते हुए सड़क किनारे खड़े थे। मानवीय दृष्टिकोण से युवक ने जैसे ही बाइक रोकी...