शाहजहांपुर, मार्च 15 -- चिनौर स्थित वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी पार्क में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोधी समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में दूर-दूर से आए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। कार्यक्रम का शुभारंभ एडिशनल कमिश्नर अमरपाल सिंह लोधी, महापौर अर्चना वर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा और डॉ. अरविंद किशोर वर्मा ने वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी सहित अन्य वीरों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। समारोह में अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान शीलू सिंह लोधी राजपूत ने आल्हा गायन प्रस्तुत किया। संचालन एडवोकेट विजेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में रामनरेश वर्मा, अजयपाल, गंगासागर वर्मा, प्रभात वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.