गढ़वा, दिसम्बर 9 -- चिनिया, प्रतिनिधि। परशुखांड गांव में सोमवार की सुबह गांव के तालाब में मछली मारने के दौरान डूबे परशुखांड निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कोरवा का शव 26 घंटे बाद मंगलवार को निकाला जा सका। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि घटना के बाद से ही स्थानीय तैराकों की मदद से शव को खोजने का प्रयास किया जा रहा था। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण शव को खोज निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच तैराकों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया था। उसके बाद भी पहले दिन सफलता नहीं मिली थी। शाम होने और कड़ाके की ठंड बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार अहले सुबह जैसे ही रोशनी हुई पुलिस प्रशासन दोबारा मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.