लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण और सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने शुक्रवार को चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। यहां डेंटल विभाग में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इससे दांतों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को इलाज हासिल करने में आसानी होगी।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओपीडी, आईपीडी, उपस्थिति रजिस्टर, ऑपरेशन थियेटर और फार्मेसी का जायजा लिया। डेंटल सर्जन से बात कर विभाग में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। अस्पताल में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था में संतोषजनक मिली। महानिदेशक ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.