लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को चिनहट व काकोरी में अभियान चलाकर एक साथ 15 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान उर्मिला सिटी व विंध्यवासिनी कालोनी समेत 155 बीघा क्षेत्रफल में किए गए अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त किया गया। वहीं, गोमती नगर विस्तार में अवैध मैरिज लॉन व 01 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किया गया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि चिनहट के जुग्गौर में 45 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही उर्मिला सिटी व विंध्यवासिनी कालोनी को ध्वस्त किया गया। इसी तरह प्रदीप पाठक, सुनील यादव, शिव शक्ति यादव, मधुरेश श्रीवास्तव व अन्य द्वारा लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अन्य अवैध प्लाटिंग पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। गोमती नगर विस्तार के खरगापुर में अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.