चिनहट में सड़क सफाई कार्य शुरू
लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चिनहट द्वितीय (वॉर्ड संख्या 66) में रोड स्विपिंग का कार्य विधिवत शुरू हुआ। क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने सफाई कर्मियों और कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। अभियान की शुरुआत के दौरान पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई मित्रों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और कूड़ा इधर-उधर न फेंकें। इस नई व्यवस्था की जिम्मेदारी लखनऊ स्वच्छता अभियान ए संस्था को सौंपी गई है। संस्था अब वार्ड के मुख्य मार्गों के साथ तंग गलियों और आंतरिक सड़कों की भी नियमित सफाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.