लखनऊ, मार्च 14 -- चिनहट थानाक्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सुनील कुमार (24) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सीतापुर के मिरकापुर निवासी सुदर्शन लाल परिवार संग गौरव विहार कॉलोनी चिनहट में रहते है। सुदर्शन लाल ने बताया कि परिजनों ने दोपहर में देखा कि बे सुनील कमरे में फांसी पर लटक रहा है। पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतार कर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। लेकिन परिजनों को सुनील के आत्महत्या करने का कारण नहीं पता। पुलिस ने सुनील के कमरे की तलाशी भी ली, लेकिन उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिली। चिनहट इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। कारण ज्ञात नहीं हुआ है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, उसके कमरे से सुसाइड नोट भी नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.