चिनहट में बेकाबू डंपर दुकान में घुसा, दो युवक जख्मी
लखनऊ, जून 8 -- चिनहट में शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर सब्जी की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान के अंदर सो रहे दो युवक जख्मी हो गए। गोयला गांव निवासी हसमत के मुताबिक, शनिवार शाम सवार चार बजे अपट्रान चौराहे के पास डंपर का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस दौरान डंपर डिवाइडर से टकराया। डंपर अनियंत्रित होकर उनकी सब्जी की दुकान में घुसकर पलट गया। हादसे के वक्त दुकान में हसमत का बेटा आसिफ (21) और बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला निवासी कल्लू (26) सो रहा था। डंपर की चपेट में आने से दोनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। वहां से कल्लू की हालत नाजुक होने पर उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है。
तीन दुकानों को भी नुकसान डंपर पलटने से हसमत के अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.