लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ,संवाददाता। चिनहट में चोरों बंद मकान से सात लाख के जेवर, नकदी और घरेलू सामान पार कर ले गए। घटना के पीड़िता परिवार के साथ मायके गई थी। पीड़िता ने चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना का विवरण कंचनपुर मटियारी निवासी गौसिया खातून ने बताया कि 31 मई की शाम को परिवार संग मायके गई थी। पीड़िता के घर आने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। पीड़िता घर के अंदर गई तो सामान फैला हुआ था। चोर अलमारी से सवा तोले की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, करीब 70 ग्राम चांदी की पायल, 20 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन उठा ले गए। शादी में मिले तांबे और पीतल के बर्तन, ट्रॉली बैग, वीआईपी सूटकेस अन्य सामान उठा ले गए। पीड़िता ने बताया कि चोर करीब सात लाख रुपये का माल उठा ले गए है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों की तलाश की जा ...