लखनऊ, जनवरी 23 -- चिनहट थानाक्षेत्र के कमता स्थित अजय नगर में गुरुवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने युवक को पंखे से कुंडे के सहारे लटका देख चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पाकर पहुंची चिनहट पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की कोई वजह सामने नहीं आई है। कमता स्थित अजय नगर निवासी अखिलेश यादव (31) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिवार में पत्नी महिमा और एक बच्चा है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात अखिलेश रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा कि अखिलेश के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.