चिनहट में दो मंजिला छत की ग्रिल से गिरी मासूम की मौत
लखनऊ, जून 16 -- चिनहट के गणेशपुर रहमानपुर में सोमवार शाम मकान की दूसरी मंजिल की छत पर खेल रही डेढ़ साल की मासूम निशा ग्रिल के बीच से सड़क पर जा गिरी। दो मंजिल से नीचे गली में गिरी मासूम का सिर फट गया, खून निकलने लगा। परिजन तुरंत ही गोद में उठाकर गाड़ी से मासूम को लेकर लोहिया संस्थान पहुंचे। लोहिया पहुंचने तक काफी खून बहने से मासूम की सांसें थम गईं। विवाह के छह साल बाद मासूम का जन्म हुआ था। इकलौती औलाद की अचानक मौत हो जाने से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सीतापुर के घूरामऊ बंगला निवासी लड़की कारीगर अतुल शर्मा पत्नी मंजू और डेढ़ साल की इकलौती बेटी निशा उर्फ त्रिशा के साथ चिनहट के गणेशपुर रहमान में किराए पर रहते हैं। अतुल के मुताबिक सोमवार शाम को बिजली नहीं आ रही थी। बेटी अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रही थी। छत पर लगी ग्रिल के बीच से असंतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.