लखनऊ, अप्रैल 4 -- चिनहट पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बीते 21 फरवरी को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि कुशीनगर के कप्तानगंज सोमली कमकरी टोला निवासी नितेश पटेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामले की जांच की। आरोपी सही पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.