लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, संवाददाता। चिनहट थाने में गुरुवार दोपहर को माल मुकदमाती में आग लग गई। आग लगने से थाने में मौजूद स्टाफ और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस वालों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। थाने के पीछे रखे माल मुकदमाती में अज्ञात कारणों से आग लगी। धुआं उठते देख पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की सूझबूझ और स्टाफ की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना में कुछ वाहनों को छोड़कर अन्य कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल से पहले ही आग बुझ गई थी.

रहीमाबाद की महिला के नाम से मुंबई में हुआ लोन रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद के खड़ौहां गांव की महिला रानी ने मुंबई में फर्जी तरीके से उसके दस्तावेजों पर आठ लाख 10 हजार रुपये का लोन निकालने की गुरुवार को शिकायत थाने पर की। रा...