लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।चिनहट की 50 हजार आबादी को बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से निजात मिलेगी। लेसा ने बुधवार को सतरिख रोड ट्रांसमिशन से शिवपुरी उपकेंद्र की नई अंडरग्राउंड केबल चालू कर दी। इससे चिनहट, मटियारी रोड, देवा रोड, तिवारीगंज सहित बड़े इलाके को फायदा मिलेगा। गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि अब तक शिवपुरी उपकेंद्र के पास चिनहट ट्रांसमिशन सबस्टेशन से केवल दो सोर्स उपलब्ध थे। लोड अधिक होने के कारण गर्मियों में अक्सर केबल फॉल्ट या ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती थी, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों अंधेरे में रहना पड़ता था। अब सतरिख रोड से तीसरा वैकल्पिक और आधुनिक अंडरग्राउंड सोर्स मिल जाने से पावर बैकअप मजबूत हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.