गया, फरवरी 25 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के अंतर्गत संचालित लीगल एड क्लिनिक की ओर से जागो ग्रामीण जागो 2.0 और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले जन जागरूकता कार्यक्रम 'जागो ग्रामीण जागो 2.0' की शुरुआत व्यापक जनसंपर्क एवं सर्वेक्षण अभियान के साथ हुई। कार्यक्रम का मुख्य विषय 'अपने अधिकार जानें, अपने लाभ प्राप्त करें' था जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित समुदायों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराना, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाना था। जगरनाथपुर गांव में सीयूएसबी की टीम द्वारा सर्वेक्षण अभियान चलाया गया, जहां ग्रामीणों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.