बदायूं, सितम्बर 2 -- बदायूं, संवाददाता।राजकीय महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत गृह विज्ञान विषय की छात्राओं के लिये खाद्य पदार्थ के पोषक तत्वों को पहचानो नामक ज्ञानवर्धक एवं रोचक गतिविधि का आयोजन किया गया।गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. भावना सिंह ने छात्राओं को विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं व्यंजनों के चित्र प्रदर्शित किये। छात्राओं ने चित्रों को देखकर उनमें उपस्थित प्रमुख पोषक तत्वों की पहचान की एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी महत्व के बारे में जानकारी दी। गतिविधि के माध्यम से छात्राओं को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के स्रोतों की पहचान करने का व्यावहारिक अवसर प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विद्यार्थियों ने पोस्टर से समझाया संतुलित आहार का महत्व प्...