चित्र व स्लोगन से गूंजेगा शराबबंदी का संदेश
सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शराबबंदी कानून को लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर जिले में अगले 30 दिनों तक शिक्षा सेवक गांव-गांव जाकर भित्ति चित्र, स्लोगन और अन्य माध्यमों से मद्यनिषेध का संदेश देंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज ने सभी शिक्षा सेवकों को निर्देश जारी किया है। उन्होंने सभी शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर मद्यनिषेध नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है। अभियान के दौरान लोगों को शराबबंदी के प्रति जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, भित्ति चित्र और स्लोगन का सहारा लिया जाएगा। डीपीओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.