बलरामपुर, अगस्त 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास भवन में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन, संघर्ष और त्रासदी को चित्रों एवं विवरणों के जरिए जीवंत किया गया। प्रदर्शनी ने उपस्थित लोगों को इतिहास के उस पीड़ादायक अध्याय से रूबरू कराया। चित्र प्रदर्शनी में विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं, तत्कालीन परिस्थितियों, बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन व जनमानस को झेलनी पड़ी कठिनाइयों को प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- विभाजन दिवस की विभीषिका पर निकाला मौन जुलूस, संगोष्ठी के साथ ...