नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा। रेणुका आर्ट गैलरी में कलाकार तुषार की एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. प्रेम सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें कलाकार, कला प्रेमी और अन्य विशेष अतिथि मौजूद रहे। कलाकार तुषार ने बताया कि वह 37 वर्षों से चित्रकला कर रहे हैं। प्रदर्शनी में उनकी नई चित्रकला प्रदर्शित की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...