कन्नौज, अप्रैल 6 -- नगर के फर्रुखाबाद चौराहे के पास लोक भारती इंटर कॉलेज स्थित स्वामी ब्रह्मानंद सभागार में लोधी क्षत्रिय उत्थान समिति, कन्नौज के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक श्रीपाल वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.घनाराम वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं प्राचार्य डॉ. प्रो.रामबख्शसिंह वर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि एक शिक्षक को सभी विद्यार्थियों को समान भाव से अपने बच्चों की तरह देखना चाहिए और उनमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि हरिगोविंद शाक्य 'हरि' ने उन्हें आदर्श शिक्षक बताते हुए अपनी काव्य प्रस्तुति में कहा कि राष्ट्र अस्मिता का मान रखने हेतु, चित्र नहीं व्यक्ति का चरित्र होना चाहिए। राष्ट्रपति प...