चित्रों में बच्चों ने उकेरी सपनों के भारत की तस्वीर
सीवान, सितम्बर 27 -- दरौंदा। प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 'मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र' अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने रंगों और अपनी कल्पनाओं के माध्यम से सपनों के भारत की तस्वीर कागज पर उकेरी। नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामसापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नंदा टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दारौंदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अभुई समेत विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छ, सुंदर, शिक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: स्कूलों में मनाया गया 'मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.