चित्रों की नहीं, चरित्रों की पूजा करें- सच्चिदानंद महाराज
शामली, सितम्बर 28 -- आर्य समाज मंदिर में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह का रविवार को वैदिक यज्ञ, भजन और प्रवचन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान सच्चिदानंद महाराज ने लोगों को वैदिक संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को चित्रों की नहीं, बल्कि चरित्रों की पूजा और उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।
सच्चिदानंद महाराज का संदेश सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र के माध्यम से वैदिक संस्कृति की रक्षा, ऋषियों के यज्ञ में विघ्न डालने वाले राक्षसों के नाश और आदर्श जीवन का संदेश दिया है। रामायण में पिता-पुत्र के प्रेम, गुरु-शिष्य के स्नेह, भाई-भाई के प्रेम तथा आदर्श पुत्र और आदर्श भाई के चरित्र का वर्णन मिलता है। उन्होंने कहा कि आज हम घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.