घाटशिला, मार्च 17 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहूलिया पंचायत अंतर्गत चित्रेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह से परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर विश्व कल्याण की कामना सहित अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। तीन दिन तक विश्व शांति महायज्ञ के आयोजन से पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ। साथ ही इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए आसपास के गांवो के लोग भी बड़ी संख्या मे पहुंचे। समापन दिवस पर पुजारी ज्ञानेंद्र दास और सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वेदी पूजन, सामूहिक हवन, महाआरती और पूर्णाहुति कराई। इस अवसर पर कन्या पूजन एवं ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.