चित्रापत फिल्म फेस्टिवल में 'टर्टल स्टोरी' चयनित
रांची, जून 27 -- रांची, संवाददाता। रांची के फिल्मकार अनुज कुमार की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टर्टल स्टोरी' का चयन चित्रापत फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है। अनुज ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण पर आधारित इस फिल्म को पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहना मिल चुकी है। इस फिल्म को बोस्निया और हर्जेगोविना के न्यूम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी मेंशन, म्यांमार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवार्ड और मुंबई के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ टूरिज्म एंड कल्चर में ऑफिशियल सिलेक्शन मिल चुका है। अनुज इसे प्रकृति के प्रति एक प्रेम पत्र मानते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे महाराष्ट्र का वेलास गांव एक दशक से समुद्री कछुआ उत्सव मनाकर दुनिया को उनके संरक्षण का संदेश दे रहा है। यह भी पढ़ें- मानवाधिकार आयोग की फिल्म बनाएं, इनाम पाए
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.