रांची, अप्रैल 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। चित्रगुप्त महापरिवार की ओर से बोकारो स्टील सिटी में चित्रांश महासम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में बोकारो जिले की सभी 28 समितियों के हजारों सदस्यों ने शिरकत की, जो मुख्य रूप से कोयलांचल और लोहांचल क्षेत्रों से आए थे। इसके अतिरिक्त गिरिडीह, धनबाद, रांची, कोडरमा, रामगढ़ और सिमडेगा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से भी समाज के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महासम्मेलन का उद्घाटन बोकारो स्टील प्लांट के निर्देश प्रभारी प्रियरंजन ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बेटियों की शिक्षा और उनके महत्व पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान को बोकारो के चित्रांश समाज ने बखूबी आत्मसात किया है। इससे हमारी बेटियों को आगे बढ़ने में काफी अवसर मिले...