पीलीभीत, मार्च 22 -- अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने परमठ मंदिर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए विकास श्रीवास्तव और शासन से नामित सभासद नितिन सक्सेना का सम्मान किया। दोनों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि चित्रांश समाज के लोग लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर संरक्षक करुणाशंकर सक्सेना, विनय सक्सेना, रामजी नाथ सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, विपिन सक्सेना, संजीव सक्सेना, राजीव मधुर, सौरभ सक्सेना, अमित सक्सेना, विश्वास प्रकाश सक्सेना, अमित जौहरी, मनोज वर्मा, राजीव सिन्हा, अनिल सक्सेना, आयुष सक्सेना, विक्रम सेन सक्सेना, कंचन सक्सेना, वर्षा सक्सेना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...