रांची, अप्रैल 19 -- रांची। झारखंड चित्रांश विचार मंच द्वारा रविवार को डोरंडा स्थित पलाश ऑडिटोरियम में चित्रांश मंजूषा-3 स्मारिका का विमोचन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद उपस्थित थे। संपादक राजीव सहाय ने पत्रिका को समाज की संवेदनाओं और संस्कारों का दस्तावेज बताया। इस दौरान 12 वर्षीय कलाकार अबीर दयाल की भजन प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में डॉ. राघव शरण और संजय पीपरवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.