आदित्यपुर, मार्च 8 -- गम्हरिया, संवाददाता। चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की ओर से बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर दोपहर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय शिव शिष्यों की ओर से कथा और शिव भजनों की प्रस्तुति की गई। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। मौके पर उपस्थित चित्रांश समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर बधाई दी। इस मौके पर वार्ड चार के नव निर्वाचित पार्षद शुभम पाण्डेय का चित्रगुप्त महासमिति की ओर से पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके आयोजन में समिति के महामंत्री संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, सह कोषाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.