चित्रांजय और गीतांश के बीच खिताबी मुकाबला आज
बरेली, मई 12 -- बरेली क्लब में आयोजित यूपी स्टेट टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर किया। अंडर-10 वर्ग में प्रथम और अभ्युदय ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-12 में प्रथम सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचे। अंडर-14 वर्ग में भरत और राजवीर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंडर-16 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में चित्रांजय ने भरत को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में गीतांश ने अक्षय को मात दी और फाइनल में पहुंचे। अब फाइनल में चित्रांजय और गीतांश के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.