चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- बंदगांव। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के दिशा-निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान मे बंदगांव प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ओटर में एक दिवसीय विधिक जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए 'बाल विवाह' एवं 'नशा मुक्ति' विषयों पर चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई. विद्यालय के विद्यार्थियों ने इन विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को समाज में व्य...